अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफ़ान खान अभिनीत फिल्म 'पीकू' का ट्रेलर भी रिलीज हो गया। फिल्म में दीपिका का नाम 'पीकू' है और वह दिल्ली में अपने पिता (अमिताभ बच्चन) के साथ रहती है। वहीं इरफ़ान खान उनके प्रेमी की भूमिका में हैं।
निर्देशक शूजित सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है। पीकू फिल्म में अपने काम के साथ-साथ अपने बुजुर्ग पिता को भी संभालती है और उसी से शादी करना चाहती है जो उसके साथ-साथ उसके पिता को भी संभाल सके।
महानायक अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपनी आने वाली फिल्म 'पीकू' का ट्रेलर जारी करते हुए कहा, "शूजीत और मैं लंबे समय से साथ हैं। हमने साथ में कई विज्ञापन किए हैं। उन्होंने मेरे साथ एक फिल्म बनाई थी, जो अब तक रिलीज नहीं हुई है, लेकिन यह कहानी हटकर है।"
उन्होंने कहा कि वह यह फिल्म करना चाहते थे, तो मैंने हां कह दी। फिल्म में हमारे साथ इरफान और दीपिका हैं। इस फिल्म में काम करना बहुत खुशी की बात है।
जूही चतुव्रेदी द्वारा लिखी गई 'पीकू' आठ मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में अमिताभ की बेटी की भूमिका निभा रहीं दीपिका ने कहा कि वह फिल्म के एक दृश्य के बारे में सुनते ही इसे करने के लिए राजी हो गई थीं। दीपिका ने कहा, "शूजीत मुझसे पहली बार इस फिल्म के लिए मिले। मुझे एक दृश्य के बारे में सुनते ही हां कहना याद है।"
पीकू ट्रेलर रिलीज: कॉमेडी में जंच रहें हैं बिग बी, इरफ़ान और दीपिका
Thursday, March 26, 2015 13:25 IST


