Bollywood News


उप्स: सनी को सूरत जाना पड़ गया महंगा, पुलिस में शिकायत हुई दर्ज

उप्स: सनी को सूरत जाना पड़ गया महंगा, पुलिस में शिकायत हुई दर्ज
सनी लियोन के लिए अपनी फिल्म 'लीला एक पहेली' के प्रोमोशन के लिए सूरत जाना उस वक्त महंगा पड़ गया जब वहां के एक स्थानीय व्यक्ति ने सनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी और शहर में सनी के होने से वहां अव्यवस्था फ़ैल गई। जिसका कारण था पिछले साल सूरत में डायमंड मर्चेन्ट्स द्वारा आयोजित पार्टी से सनी की एक टॉपलेस फोटो लीक होना।

​एक सूत्र का कहना है, "इवेंट को एक फाइवस्टार होटल से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। सनी पहले मुंबई से बरोडा फ्लाइट से और फिर वहां से सूरत गाडी से पहुंची। इसके बाद किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए शो के आयोजन कर्ताओ ने अंतिम क्षण में इवेंट की जगह बदल दी और फाइव स्टार से बदलकर किसी और जगह व्यवस्था कर दी।"

​उस वक्त सनी के साथ उनके हब्बी डेनियल वेबर, उनके सह-कलाकार जय भानुशाली और फिल्म के निर्देशक बॉबी खान भी थे। ​​इसी बीच वहां के एक स्थानीय व्यक्ति ने सनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी, क्योंकि वह एक अलग। मकसद से वहां पहुंची थी। इस अव्यस्था के फैलने का कारण था पिछले साल अप्रैल में सनी की एक टॉपलेस फोटो का वायरल होना। यह फोटो सूरत के ही एक हीरे के व्यापारी द्वारा होस्ट की गई पार्टी से लीक हुई थी।

​वहीं बाद में खबर आई कि यह फोटो 2012 में एक डायमंड कम्पनी द्वारा आयोजित पार्टी की थी जो मकाउ में हुई थी और इसमें सूरत के भी कई हीरे व्यापारियों ने हिस्सा लिया था।

End of content

No more pages to load