Bollywood News


​​'​बांबे वेल्वेट​'​ में अपनी विलेन की भूमिका को लेकर बैचेन हैं करण ​

​​'​बांबे वेल्वेट​'​ में अपनी विलेन की भूमिका को लेकर बैचेन हैं करण ​
​अनुराग कश्यप निर्देशित आगामी फिल्म 'बांबे वेल्वेट' से अभिनय की पारी शुरू कर रहे फिल्मकार कर​ण जौहर इसे लेकर बेचैन हैं​। वह इस बारे में सोचकर परेशान हैं कि फिल्म में उनके नकारात्मक किरदार को दर्शक कैसे हजम करेंगे​।​​​

​ रोमांस-रोमांच से भरपूर ​'​बांबे वेल्वेट​'​ में ​करण ने कैजाद खम्बत्ता नाम के खलनायक की भूमिका निभाई है​। कर​ण ने कहा​, "मैं इसे लेकर सच में बहुत व्याकुल हूं, क्योंकि अभिनय के क्षेत्र में यह मेरा पहला कदम है​।"​​​

​ कर​ण इससे पूर्व यूं तो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म में भी अभिनय कर चुके हैं, लेकिन वह अतिथि भूमिका थी​।​​​ असल जिंदगी में आमतौर पर काले परिधान में नजर आने वाले करन ने अनुराग कश्यप के चलते इस फिल्म में सभी रंगों के कपड़े पहने हैं​। वह कहते हैं कि अनुराग किसी के नाज-नखरे नहीं सह सकते​।​​​

​ करण ने कहा, "मैं सेट पर नखरे नहीं कर सकता था​। अनुराग ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिनसे नाज-नखरे करके अपनी बात मनवाई जा सके​। उनका नजरिया बेहद स्पष्ट है​।"

End of content

No more pages to load