Bollywood News


क्या बात है! अपने बेटे को अपनी फ़िल्में नहीं देखने देते इमरान हाशमी ​

क्या बात है! अपने बेटे को अपनी फ़िल्में नहीं देखने देते इमरान हाशमी ​
​इमरान हाशमी का बेटा अयान अब पांच साल का हो चुका है। हालाँकि अयान अपने पापा से बहुत प्यार करता है और उसे फ़िल्में भी बहुत पसंद हैं, लेकिन पापा इमरान अयान को अपनी ही फ़िल्में नहीं देखने देते।

​ ​ 'मि. एक्स' जिसमें इमरान ने एक गायब इंसान की भूमिका निभाई है कहा जा रहा है कि यह एक पारिवारिक फिल्म है। वहीं अयान को बैटमैन बहुत पसंद है और उसे लगता है कि वह बैटमैन सचमुच में भी है। तो शायद इस बार इमरान हाशमी की योजना हो कि वह अपने बेटे को भी यह फिल्म दिखाएंगे।

अयान बेहद छोटी सी यानी 4 साल की उम्र में कैंसर जैसी बीमारी से उबर चुका है और अब वह बिलकुल स्वस्थ है। यहाँ तक कि अब उसने स्कूल जाना भी शुरू कर दिया है। इमरान को उम्मीद है कि इस बार अयान को अपने पापा को एक 3डी फिल्म में एक सुपर हीरो के तौर पर देखना अच्छा लगेगा।

End of content

No more pages to load