Bollywood News


क्या करीना कपूर को अपना लक्की चार्म मानते हैं अक्षय कुमार?

क्या करीना कपूर को अपना लक्की चार्म मानते हैं अक्षय कुमार?
​इन दिनों करीना कपूर अक्षय कुमार के साथ उनकी आगामी फिल्म 'गब्बर इज़ बैक' के एक रोमांटिक गाने 'तेरी मेरी' कहानी में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में करीना ने कैमियो किया है। इस गीत के साथ एक और मजेदार बात ये सामने आई है कि फिल्मों के मामले में अक्षय करीना को अपना लक्की चार्म समझते हैं।

अक्षय​ कहते हैं, "बेबो मेरे कैरियर का अहम हिस्सा रही हैं, हमने एक साथ कई फिल्में की हैं और उम्मीद करता हूं कि आने वाले दिनों में और भी फिल्में साथ करेंगे, उनमें वह हर बात है जो एक हिंदी फिल्म की अभिनेत्री में होनी चाहिए​ मौजूद है​।​

​​ अक्षय ने कहा​, "करीना हमेशा से जानती है कि मैं उनके काम और विशेषता का कितना सम्मान करता हूं और मुझे लगता है फिल्म ​'​गब्बर इज बैक​'​ के गाने तेरी मेरी कहानी में दर्शक उन्हें बहुत सराहेंगे।​"

​वहीं ​करीना कपूर ​भी अक्षय अभिनीत फिल्मों में काम करने को लेकर बेहद खुश है। करीना का कहना है, "मेरे लिए इंडस्ट्री में रिश्ते काफी महत्व रखते हैं और यही कारण है की मैंने प्रोड्यूसर शबीना खान के लिए फिल्म गब्बर इज बैक में काम किया, फिल्म राउडी राठौड़ में भी छोटा सा कैमियो करने में मुझे बहुत मजा आया था और गब्बर इज बैक में गाने की शूट में भी मैं काफी उत्साहित थी।​"​

End of content

No more pages to load