Bollywood News


​ कंधे के सफल ऑपरेशन के बाद घर लौटे रणवीर सिंह

​ कंधे के सफल ऑपरेशन के बाद घर लौटे रणवीर सिंह
​मुंबई के अस्पताल में कंधे के सफल ऑपरेशन के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह रविवार को अपने घर लौट गए हैं​।​ ​अब वह ​यहीं पर वह कुछ दिनों आराम करेंगे​।

​रणवीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "ऑपरेशन सफल रहा.. अब घर जा रहा हूं​। कुछ दिनों आराम करूंगा ताकि पूरी तरह से स्वस्थ हो सकूं. आप सभी को प्यार देने और मेरे प्रति चिंता जाहिर करने के लिए धन्यवाद​।"​

​​ सोशल मीडिया पर अभिनेता रणवीर सिंह की एक तस्वीर पोस्ट की गई है जिसमें वह अस्पताल से बाहर आते हुए और हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए दिख रहे हैं​।

​​ रणवीर जैकेट पहने हुए थे और एक हाथ उनका पट्टी से ढका हुआ था​। अस्पताल से बाहर आते समय वह दाहिने हाथ से लोगों का अभिवादन कर रहे थे​। रणवीर को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के सेट पर चोट लगी थी, और शनिवार को उनके कंधे का ऑपरेशन हुआ था​।

​​ उन्होंने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए एक तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की थी जिसमें उनके सीने में लीडें लगी हुई थीं​। इस तस्वीर में रणवीर हंसते हुए नजर आ रहे थे​।​

End of content

No more pages to load