Bollywood News


रणवीर की सर्जरी के दौरान पूरा समय उनके साथ ही रही दीपिका?

 रणवीर की सर्जरी के दौरान पूरा समय उनके साथ ही रही दीपिका?
रणवीर सिंह अपने कंधे की सर्जरी के बाद घर लौट आए हैं। लेकिन साथ ही एक खबर और सुनने में आ रही है कि उनकी सर्जरी के दौरान पूरा समय दीपिका रणवीर के साथ अस्पताल में ही रही। रणवीर की सर्जरी मुंबई के ही खैर स्थित अस्पताल में हुई है।

अगर एक सूत्र की बात पर ध्यान दिया जाए तो, "दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की सर्जरी के दौरान पूरी रात उनके साथ ही रही।"

​रणवीर को फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के दौरान शूटिंग सेट पर ही चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी। सर्जरी के बाद रणवीर को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जब रविवार को दोपहर बाद रणवीर को छुट्टी दी गई दीपिका भी उसी समय अस्पताल के पीछे के दरवाजे से बाहर निकल गई।

एक ​सूत्र का कहना है, "दीपिका शनिवार को करीब 9 बजे के आस-पास अस्पताल पहुंची थी और वह वहां तब तक रुकी जब तक रणवीर को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल गई। रणवीर ने अस्पताल से निकलते समय अपने माता-पिता के साथ मिलकर फोटो खिंचवाई लेकिन दीपिका उनके साथ नहीं थी और वह पीछे के दरवाजे से बाहर निकली।​"

​इसके बाद रणवीर ने दोपहर बाद ट्वीट किया है, "सर्जरी अच्छे से हो गई...अब घर जा रहा हूँ...उपचार के लिए पूरी तरह से तैयार हूँ...आप सभी के प्रेम के लिए धन्यवाद।"

End of content

No more pages to load