Bollywood News


​​'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' में फिर दिखाई देंगी सनी लियोन

​​'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' में फिर दिखाई देंगी सनी लियोन
​अभिनेत्री सनी लियोन युवाओं में लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' के आठवें संस्करण की एक बार फिर मेजबानी करती दिखाई देंगी।

सनी ने बयान जारी कर कहा, "हां, मैं एक बार फिर 'एमटीवी स्पिल्ट्सविला' में सहमेजबान की भूमिका निभाने जा रही हूं। एमटीवी के साथ काम करना हमेशा ही अच्छा होता है। पिछले संस्करण में शो की मेजबानी कर बहुत अच्छा लगा। मैं यह जानकर बहुत रोमांचित थी कि यह शो पिछले साल शीर्ष पर था। इस बार जब एमटीवी ने दोबारा मुझसे इस शो की मेजबानी करने के लिए संपर्क किया तो मैंने हां कर दी।"

उन्होंने कहा, "यह संस्करण प्यार और रोमांस से भरा हुआ होगा। मुझे यकीन है कि मेरे प्रशंसक एक बार फिर मुझे इस शो पर देखकर उत्साहित होंगे।"

शो की परंपराओं के मुताबिक, रोमांस और ड्रामा के लिहाज से नए संस्करण में भी कई नए ट्विस्ट, चौंकाने वाले खुलासे और अप्रत्याशित मेहमान होंगे।

End of content

No more pages to load