Bollywood News


​आलिया भट्ट के ​लिए उनके ​करियर का सबसे बड़ा जोखिम​ है 'उड़ता पंजाब'

​आलिया भट्ट के ​लिए उनके ​करियर का सबसे बड़ा जोखिम​ है 'उड़ता पंजाब'
​फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के बारे में कहा कि यह उनके करियर का सबसे बड़ा जोखिम है​।

​ आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंनें एक रईस परिवार की लड़की की भूमिका निभाई थी​। उसके बाद उन्होंने 'टू स्टेट्स' और 'हाईवे' जैसी हिट फिल्मों में काम किया​।​

​​ ​बकौल आलिया 'उड़ता पंजाब' में उन्होंने अपने अब तक के करियर की सबसे मुश्किल भूमिका निभाई है​।​ आलिया ने सोमवार को पत्रिका 'मिस वोग' के पहले संस्करण के ​लॉन्च पर कहा, "जो फिल्म मैं इस समय कर रही हूं, वह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा जोखिम है​।"​

​ ​ उन्होंने कहा, "मैं अभी फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती, लेकिन यह जरूर कह सकती हूं कि मेरे लिए आज तक की सबसे मुश्किल फिल्म और भूमिका है​।"​

​ फिल्म 'उड़ता पंजाब' का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं​।​ फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी काम कर रहे हैं​।​

End of content

No more pages to load