Bollywood News


​'बॉम्बे वेलवेट' ​के ​निर्माताओं ने अनुष्का के कारण रद्द ​की थी ​इवेंट?

​'बॉम्बे वेलवेट' ​के ​निर्माताओं ने अनुष्का के कारण रद्द ​की थी ​इवेंट?
​हाल ही में फिल्म बॉम्बे वेलवेट के निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने की एक इवेंट को रद्द कर दिया​ था​।​ वहीं फ़िल्मी​ ​प्रचारकों का दावा है कि यह इवेंट अनुष्का शर्मा के कारण रद्द हुई है।​ वहीं अनुष्का शर्मा के वक्ताओं का कहना है कि अनुष्का शर्मा ने एक महीने पहले ही इसके बारे में जानकारी दे दी थी।

फिल्म से जुड़े एक वक्ता का कहना है, "अनुष्का इस तारीख में नहीं आ सकती थी और उन्होंने यह बात पहले से ही फिल्म की टीम को बता दी थी। जब इस बात का पता रणबीर को लगा तो उन्होंने अनुष्का के शहर में वापिस आने तक रुकने के लिए कहा।"

अनुष्का कल अपने प्रेमी विराट का आईपएल मैच में हौंसला बढ़ाने के लिए बैंगलोर में थी। अनुष्का के करीबी एक सूत्र ने बताया, "यह पब्लिसिटी के लिए एक नया कानून है। वह ऐसा एक ए-लिस्टर अभिनेता के साथ नहीं करेंगे। सबसे बड़ी बात कि जो इन्विटेशन था वह करण जोहर, अनुराग कश्यप और रणबीर कपूर के लिए ही था। उनका नाम ही कहाँ था?"

वक्ता ने आगे कहा, "अनुष्का ने इस कार्यक्रम से छुट्टी के लिए निर्माताओं को एक महीने पहले ही बता दिया था। इसलिए अनुष्का की वजह से इवेंट के रद्द होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। क्योंकि उन्हें तो इस इवेंट में पहले से ही नहीं आना था। हम इस बात को सुनकर बेहद हैरान हैं।"

इस से पहले भी विश्व कप के दौरान फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए रणबीर कपूर ने ही प्रोमोशनल वीडियो की शूटिंग की थी। एक सूत्र का इस बारे में कहना यह हे, कि उस वक्त अनुष्का काफी परेशान थी और उन्होंने चुप रहना ज्यादा बेहतर समझा।"

End of content

No more pages to load