Bollywood News


ओ वाह! बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां कैटरीना और अनुष्का फिर एक साथ?

​​​बॉलीवुड की दो खूबसूरत और प्रतिभावान अभिनेत्रियां कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा फिर एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। ​इन दोनों की जोड़ी फिल्म ​'जब तक है जान' में नजर आई थी।

​कहा जा रहा है कि दोनों को एक फिल्म के लिए अलग-अलग किरदारों के लिए प्रस्ताव दिया गया है। हालाँकि अभी तक फिल्म पर कार्य शुरू ही हुआ है और अभी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी ही होगी लेकिन अगर दोनों प्रस्ताव स्वीकार कर लेती हैं तो दोनों को एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखा जाएगा।

​खबरों की माने तो इन दोनों को साथ में और कोई नहीं करण जोहर ही कास्ट करना चाहते हैं। वैसे देखा जाए तो दोनों को आपस में काम करने में कोई परेशानी नहीं है और दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी भी है। वहीं अनुष्का ने तो कैटरीना की तारीफ करते हुए यह भी कहा था कि कैटरीना बहुत ही सच्ची इंसान हैं और उनमें ज़रा सा भी अभिमान नहीं है।

अब तो वक्त ही बताएगा कि दोनों को एक साथ देखने का मौका मिलेगा या नहीं।​

End of content

No more pages to load