Bollywood News


​कान्स फिल्मोत्सव में रेड कार्पेट पर फिर जलवे बिखेरेंगी ऐश्वर्या और सोनम

​कान्स फिल्मोत्सव में रेड कार्पेट पर फिर जलवे बिखेरेंगी ऐश्वर्या और सोनम
​बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन और स्टाइल आइकन सोनम कपूर 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रेड कॉरपेट की शोभा बढ़ाएंगी।​

​ सौंदर्य उत्पाद ब्रांड लोरियल ने ट्विटर पर अपने इन दोनों ब्रांड एंबेसडर के कान्स महोत्सव में शिरकत करने की पुष्टि की है। लोरियल की ओर से लिखा गया है, "अगर आप कान्स 2015 के रेड कारपेट पर ऐश्वर्य राय बच्चन एवं सोनम कपूर को वॉक करते देखने को लेकर उत्साहित हैं, तो रीट्वीट करें।"​

​​ ऐश्वर्य व सोनम दोनों के प्रतिनिधियों ने भी पुष्टि की है कि 13 से 24 मई तक आयोजित होने वाले फिल्मोत्सव में दोनों अभिनेत्रियां शिरकत करेंगी।

End of content

No more pages to load