Bollywood News


अब 'नीरजा भनोट' पर आधारित फिल्म में जुट गई हैं सोनम

अब 'नीरजा भनोट' पर आधारित फिल्म में जुट गई हैं सोनम
​वर्ष 1986 में पैन एम उड़ान 73 पर आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादियों से यात्रियों को बचाते हुए वीरगति को प्राप्त हुई भारतीय विमान की परिचारिका नीरजा भनोट के जीवन पर बनने वाली वाली फिल्म के लिए अभिनेत्री सोनम कपूर ने शूटिंग शुरू कर दी है​।
​
सोनम (29) इस फिल्म में भनोट का किरदार अदा कर रही हैं​।​​ सोनम कपूर ने ट्वीट किया​, "नीरजा भनोट का पहला दिन, फॉक्स स्टार हिंदी और ब्लिंगलाइव को इसे साकार करने के लिए धन्यवाद, यात्रा प्रारंभ करें​।"
​
​​फैशन फोटोग्राफर से फिल्म के निर्माता बने अतुल कासबेकर ने भी ट्वीट करके लोगों से फिल्म के लिए शुभकामनाएं मांगी​।​

End of content

No more pages to load