Bollywood News


​खुद का स्टाइलिस्ट नहीं​ रखती ​लाइवली​

​हॉलीवुड अभिनेत्री ब्लैक लाइवली इस बात से खुश हैं कि उन्होंने अपने लिए कोई निजी स्टाइलिस्ट नहीं रखा है, क्योंकि इससे उन्हें कई डिजाइनरों से मिलने जुलने और दोस्ती करने में मदद मिलती है। इस बहाने वह कई डिजाइनरों से पोशाकों के बारे में सलाह ले सकती हैं।​

​ लाइवली ने कहा, `मेरे पास अपना स्टाइलिस्ट नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं होने से मैं कई सारे डिजाइनरों से अच्छी दोस्ती कर लेती हूं। फिर चाहे वह क्रिश्चियन लॉबौटीन हो या लॉरिएन श्वाटर्ज। आम तौर पर यह होता है कि आपका स्टाइलिस्ट आपकी तरफ से डिजाइनरों से मिलता है, लेकिन मैं यह काम खुद करती हूं।`​

​​ लाइवली ने बताया, `जब भी मुझे किसी समारोह में जाना होता है मैं उन्हें फोटो भेजती हूं और सलाह लेती हूं कि किस मौके के लिए कौन सी पोशाक ठीक रहेगी।`​

​​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, लाइवली के फैशन और उनकी पसंद की हमेशा सराहना की जाती है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वह बहुत ज्यादा फैशन के चक्करों में नहीं पड़ती और अपनी पसंद के पोशाक पहनती हैं।

End of content

No more pages to load