Bollywood News


​दूसरे बच्चे के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं ​किम

​टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां को अब भी उम्मीद है कि वह दूसरी बार मां बन सकेंगी​। किम ने 'द टुडे' शो को बताया, "वे​ ​(​जानकार) कहते हैं कि अगर आप एक साल से गर्भधारण की कोशिश कर रही हों, तो आपको थोड़ी सी मदद की जरूरत होती है​।

​मेरा पहला प्रसव काफी मुश्किलों भरा था, इसलिए मैं समझती हूं कि मेरी चुनौतियां क्या हैं​।​ मैं सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक से सलाह-मशवरा ले रही हूं​।गर्भधारण के लिए हरसंभव कोशिश कर रही ​हूँ।"​​​

​​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, किम को उनके पारिवारिक शो 'कीपिंग अप विद द कर्दाशियांस' में दूसरे बच्चे के लिए सेरोगेसी का विकल्प अपनाने का सुझाव दिया गया था, लेकिन किम सेरोगेसी के ख्याल से ही डरती हैं​।​​

​​ किम ने कहा, "मैं दोबारा गर्भवती होने से बढ़कर कुछ नहीं चाहती. मैं उस अनुभव को दोबारा पाने के लिए मनचाही कीमत चुकाऊंगी​।"​​

​​​ उन्होंने कहा, "सेरोगेसी मेरे लिए बहुत डरावनी है​। मैं वह नहीं चाहती​। मैं उसे अपनी सच्चाई नहीं बनाना चाहती​। सेरोगेसी मेरा अंतिम विकल्प है..मुझमें किसी महिला से यह पूछने की हिम्मत नहीं होगी कि क्या तुम मेरे लिए बच्चा पैदा करोगी​। मैं यह कतई नहीं कर सकती​।"

End of content

No more pages to load