Bollywood News


​बेटी की सुरक्षा को लेकर ​काफी सजग हैं केनी वेस्ट: किम

​रैपर केनी वेस्ट अपनी बेटी नॉर्थ वेस्ट की सुरक्षा को लेकर 'बहुत सजग' हैं। यह खुद उनकी पत्नी किम कर्दशियां ने ​बताया।​

​ टेलीविजन रियलिटी स्टार किम ने 'द टुडे शो' पर कहा, "वह (केनी) सुरक्षा को लेकर बहुत सजग हैं। जैसे अगर कोई चीज बहुत ऊंचाई पर हो, तो वह इस बात का ख्याल रखेंगे कि उस पर ताला हो, क्योंकि अगर वह उस चीज तक पहुंच गई तो? और मेरी प्रतिक्रिया होती है कि 'हमारे पास अभी कई साल हैं।"​

​​ उन्होंने कहा, "आपको सुरक्षा प्रूफ होने की जरूरत नहीं है।"​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'द कीपिंग अप विद द कर्दशियन्स' स्टार किम ने पूर्व में बताया था कि उनकी बेटी नॉर्थ (22 माह) उन्हीं की तरह सेल्फी लेने की आदी है।​

​​ किम ने बताया, "उसके पास मेरी इन सारी फिल्मों एवं म्यूजिक का एक कंप्यूटर है। मैं बस उसका इस्तेमाल कर रही थी और मेरी नजर उसमें फोटो बूथ पर पड़ी। इसमें उसकी वो सारी सेल्फी थी, जो उसने कब ली, उसे नहीं मालूम लेकिन वह बटन दबाती है। यह बड़ा मजेदार है।"

End of content

No more pages to load