हॉलीवुड गायिका और फैशन आइकन सेलेना गोमेज का मानना है कि जीवन बेहद कठिन है और आसानी से कुछ नहीं मिलता।
उन्होंने कहा, "मैं जो काम कर रही हूं, उसमें अगर मुझे मजा नहीं आ रहा है, तो मुझे लगता है कि कुछ गलत कर रही हूं। मेरा मानना है कि जीवन बेहद कठिन है और बेहद आसानी से मुझे कुछ नहीं मिला। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं। मैं अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखूंगी और इस सबका मजा लेना चाहती हूं।"
वेबसाइट फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि जीवन का अर्थ क्या है, गायिका (22) ने गूगल हैंग आउट सेशन में अपने प्रशंसकों से कहा, "जीवन एक बार मिलता है और यह बेशकीमती है। करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं और हमें कौन सा काम करना चाहिए इसकी भी लंबी फेहरिस्त है। आप अच्छे हैं, लोगों की मदद करते हैं और सफलता के लिए कड़ा परिश्रम करते हैं, तो मुझे लगता है कि यह संतोषप्रद है।"
जीवन बेहद कठीन है : सेलेना गोमेज
Saturday, May 16, 2015 18:30 IST


