Bollywood News


अपनी लुक से अपनी ही बेटी को टफ़ कॉम्पिटिशन दे रही है डेमी मूर

​हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर और उनकी बेटी रूमर एक तस्वीर में बिल्कुल ज़ुडवां जैसी नजर आईं। तस्वीर में मां-बेटी ने एक सी पोशाक पहन रखी थी। यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर 25 मई को साझा की गई।​​​

तस्वीर में मूर और उनकी बड़ी बेटी रूमर एक जैसे काले रंग के जंपसूट और एक जैसे चश्मे में बिल्कुल जुड़वां दिख रही थीं।​ वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, तस्वीर में दोनों के लंबे बाल खुले हुए हैं। दोनों अपनी जेबों में हाथ डाले हुए एक-दूसरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं।​​

​ मूर ने तस्वीर के शीर्षक में लिखा, `बुकेंड्स!`​ कुछ दिनों पहले ही डेमी की बेटी और उसके साथी वैलेंटिन चमेरकवस्की 'डासिंग विद स्टार्स' के 20वें सत्र के विजेता बने थे। वे 19 मई को मिरर बॉल ट्रॉफी घर लेकर आए थे।​​

​ मूर ने शो के एक साक्षात्कार में बताया था कि उन्होंने विलिस को इस नृत्य प्रतियोगिता में जाने की स्वीकृति नहीं दी थी।

End of content

No more pages to load