Bollywood News


टाइगा के साथ एल्बम पर काम नहीं कर रहीं केली

रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगा के साथ संगीत एल्बम शुरू नहीं कर रही हैं। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, 17 वर्षीया केली ने सोमवार को ट्विटर पर अफवाहों का खंडन करते हुए स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने लिखा, "अपनी नई वेबसाइट की रचना में सारा वक्त और अपनी ऊर्जा लगा रही हूं। मैं कोई संगीत एल्बम नहीं बना रही।" ऐसा सुनने में आया था कि केली साल की शुरुआत से ही अपना संगीत एल्बम निकालने की तैयारी कर रही हैं और इसके लिए उन्होंने रैपर टाइगा और इग्गी एजालिया के साथ करार किया है।

End of content

No more pages to load