Bollywood News


अच्छा इंसान बनना चाहते हैं गिलेनहाल

हॉलीवुड अभिनेता जेक गिलेनहाल का कहना है कि उनके जीवन का लक्ष्य एक 'अच्छा इंसान' बनना है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, गिलेनहाल ने हालांकि यह भी कहा कि यह एक मुश्किल लक्ष्य है, क्योंकि इसे पाने की राह में बहुत सी कठिनाइयां हैं और नकारात्मकता है जो इंसान के अंदर ही होती हैं और प्रतिकूल काम करती है।

गिलेनहाल ने कहा, "लेकिन जो भी हो, अच्छा और बेहतर इंसान बनने की यात्रा जारी है। इस जन्म में मेरे जीवन का यही लक्ष्य है। यह काफी जटिल मसला है, क्योंकि अच्छा बनने का विचार कठिनाइयों को और नकारात्मकता को कम नहीं करता।"

कार्यक्षेत्र की बात करें तो 34 वर्षीय गिलेनहाल इन दिनों निर्देशक एंटोनी फुक्वो की फिल्म 'साउथपॉव' के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वह एक हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन का किरदार निभाने वाले हैं।

End of content

No more pages to load