गायिका और फैशन डिजाइनर जेसिका सिंपसन पिछले सप्ताह 35 साल की हो गईं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपने दोस्तों और परिवार को सेंट बार्ट्स में दावत दी। जेसिका ने परिवार और दोस्तों के साथ यहां दो सप्ताह की छुट्टियां बिताईं और इस दौरान अपना जेट-स्कीइंग कौशल भी दिखाया।
वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के अनुसार, जेसिका ने छह जुलाई को एक निजी जेट किराए पर लिया था, जिसमें परिवार और दोस्तों के साथ सवार हो वह आइलैंड पहुंची थीं।
एक सूत्र के मुताबिक, जेसिका और उनके दोस्त आइलैंड की खूबसूरती देखकर काफी रोमांचित थे।
सूत्र ने बताया, `जब वे जेट विमान से उतरे, तो खुशी के मारे सारी लड़की नाचने-कूदने लगीं।`
सूत्र ने बताया, `उन्होंने खाड़ी की सैर के लिए एक बोट कुछ दिनों के किराए पर लिया था।`
जेसिका के जन्मदिन पर 10 जुलाई को सबने शानदार अमेरिकी दावत का लुत्फ उठाया।
जेसिका ने आइलैंड में मनाया 35वां जन्मदिन
Thursday, July 16, 2015 10:30 IST


