Bollywood News


एम्मा ने वूडी को दिया ट्विटर नुस्खा

हॉलीवुड अभिनेत्री एम्मा स्टोन ने अनुभवी फिल्म निर्देशक वूडी एलेन को सिखाया कि ट्विटर कैसे काम करता है और लोग ट्वीट कैसे करते हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 26 वर्षीया एम्मा ने बताया, "उन्होंने (वूडी) मुझसे पूछा कि ट्विटर क्या चीज है, तो मुझे उन्हें समझाना पड़ा कि ट्विटर कैसे काम करता है, आप 140 शब्दों में यहां अपनी बात साझा कर सकते हैं।"

वूडी ने एम्मा ने ट्विटर के इस्तेमाल का एक नमूना भी पेश करने का आग्रह किया, तब एम्मा ने उन्हें अपने ट्विटर खाते पर लेखिका जोएस कैरल ओटस का ट्वीट दिखाया।

एम्मा ने कहा, "मैंने उन्हें नमूने के तौर पर जो पोस्ट दिखाई, वह उनकी ही फिल्म 'क्राइम्स एंड मिडेमेनर्स'(1989) का संवाद निकला।"

End of content

No more pages to load