Bollywood News


मिरांडा को नहीं चाहिए बच्चे!

गायिका मिरांडा लैंबर्ट और गायक ब्लैक शेल्टन में अलगाव इसलिए हो गया क्योंकि मिरांडा अभी मां नहीं बनना चाहतीं।

दोनों ने सोमवार को अपने अलगाव की घोषणा की।

मिरांडा और शेल्टन चार साल पहले विवाह बंधन में बंधे थे और अब सुनने में आ रहा है कि परिवार बढ़ाने को लेकर दोनों के विचारों में मतभेद है।

एक सूत्र ने वेबसाइट 'पेजसिक्स डॉट कॉम' को बताया, "शेल्टन पिता बनने के लिए बेताब हैं, वहीं मिरांडा अभी अतिरिक्त जिम्मेदारियों में खुद को नहीं बांधना चाहतीं।"

सूत्र ने यह भी बताया कि मिरांडा के यात्राओं और दौरों में व्यस्त रहने की वजह से भी पति-पत्नी काफी समय से एक दूसरे से दूर थे।

सूत्र ने बताया, "वे कभी साथ नहीं रह पाए और शेल्टन चाहते थे कि दोनों पास रहें और साथ रहें। वहीं, मिरांडा अपने करियर और यात्राओं को ज्यादा महत्व देती हैं।"

End of content

No more pages to load