Bollywood News


'पिता' की याद में अब भी दुखी होती हैं निकोल

हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन ने खुलासा किया कि पिता की मौत के बाद अब भी कई बार उनका मन सबसे दूर कहीं एकांत में चले जाने और वापस न आने का करता है। निकोल के पिता की पिछले साल सितंबर में मौत हो गई।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 48 वर्षीय निकोल अपने पिता एंथनी किडमैन की अचानक मौत की घटना से टूट गई थीं। उन्होंने बताया कि वह अब भी पिता को याद कर बहुत ज्यादा दुखी हो जाती हैं।

पत्रिका 'यूएस वोग' के अनुसार निकोल ने कहा, "आपने कई बार मुझे गमगीन देखा है, जब मैं पिता को खो देने के दुख से उबरने की कोशिश कर रही होती हूं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि हे ईश्वर, काश मैं जाकर कहीं छिप जाऊं और कभी बाहर नहीं आऊं। फिर मन को बहलाना पड़ता है कि यह बीते कल की बात है।"

End of content

No more pages to load