Bollywood News


फैशन को गंभीरता से नहीं लेती केटी

पॉपस्टार केटी पेरी अपने फैशन और स्टाइल को गंभीरता से नहीं लेतीं और अपनी वेशभूषा को हमेशा मजे के तौर पर लेती हैं। केटी ने कहा, `मैंने अपनी स्टाइल को हमेशा मजे और खेल के तौर पर लिया, मैंने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। यह बात लोगों को भी मालूम है और मुझे बस इस बात पर हंसी आती है।`

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, केटी ने कहा कि जब लोग उनके कपड़ों और वेशभूषा की आलोचनाएं करते हैं, तो वह उनकी बातों पर जरा भी ध्यान नहीं देतीं, क्योंकि वह अपनी पसंद से हर काम करती हैं।

उन्होंने कहा, `मैं हमेशा सर्वश्रेष्ठ परिधानों में से चुनकर पोशाक नहीं पहनती हूं, मैं मजे के लिए भी कभी कभार अलग तरह की वेशभूषा चुनती हूं। मैं अलग दिखना चाहती हूं। मुझे अच्छा लगता है, जब लोग अलग तरह से खुद को प्रस्तुत करते हैं यह लोगों का व्यक्तिगत स्टाइल होता है।`

End of content

No more pages to load