Bollywood News


मेगन फॉक्स ने तलाक की अर्जी लगाई

हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स ने पति ब्रायन ऑस्टीन ग्रीन से तलाक लेने के लिए अर्जी दाखिल की है। मेगन ने अपनी याचिका में ऑस्टीन से न सुलझ सकने वाला मतभेद होने का हवाला दिया।

वेबसाइट "टीएमजेड डॉट कॉम" के अनुसार, मेगन और ऑस्टीन के करीबी सूत्रों के मुताबिक, शादी से पहले दोनों के बीच कोई समझौता नहीं हुआ था, इसलिए दोनों के पांच वर्ष के वैवाहिक संबंध के दौरान अर्जित संपत्तियों का आधा-आधा बंटवारा किया जाएगा।

मेगन ने ऑस्टीन से हुए अपने दोनों बेटों की कस्टडी की मांग भी की है। सूत्र ने बताया, तलाक सौहार्दपूर्ण माहौल में हो रहा है और हो सकता है कि इस दौरान दोनों एक ही घर में रहें।

End of content

No more pages to load