Bollywood News


फोटोशॉप तस्वीर के कारण सिंडी को हुई परेशानी

सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफोर्ड ने स्वीकार किया कि जब उनकी बिकिनी वाली फोटोशॉप तस्वीर वायरल हुई थी, तो उन्होंने खुद को मुश्किल में पड़ा महसूस किया था। 49 वर्षीया सिंडी ने माना कि वह तस्वीर एक पत्रिका के लिए खिंचवाई गई थी और बाद में किसी ने शरारत के लिए उस तस्वीर को फोटोशॉप कर सार्वजनिक कर दिया। पहले पहल तो वह अपनी तस्वीर देखकर हैरान रह गईं, लेकिन जिस तरह महिलाओं ने उस तस्वीर को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई, उसे देखने के बाद उन्होंने तस्वीर के विरोध में कुछ नहीं कहा।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रपट के अनुसार, सिंडी ने कहा, `महिलाएं जो तस्वीरें पत्रिकाओं में देखती हैं, वह उन्हें कभ-कभी खुद को कमतर महसूस करा सकती हैं। हालांकि पत्रिका या तस्वीरों का इरादा उन्हें कमतर जताना नहीं होता।`

End of content

No more pages to load