Bollywood News


'द वाक' के लिए धुरंधर फिलिप ने दी जोसफ को ट्रेनिंग

निर्देशक रॉबर्ट ज़ेमेकिस की 'नवीनतम फिल्म 'द वाक' फ्रेंच के ऊँचे तार पर चलने वाले कलाकार फिलिप पेटिट की वास्तविक ज़िन्दगी की घटनाओं को व्यक्त करती है जिन्होंने 1974 में न्यूयॉर्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स के बीच बेहद ऊँचे तार पर चलकर सफलता और प्रसिद्धि को प्राप्त किया था। इस फ़िल्म में पेटिट का किरदार जोसफ गॉर्डन-लेविट निभा रहे हैं और उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए इस ऊँचे तार पर चलने के बेहद मुश्किल कौशल में दक्ष होना पड़ा है।

खुद पेटिट के द्वारा प्रशिक्षित होने के बाद ऐसा लगता है कि जोसेफ अपने बायो डेटा में 'ऊँचे तारों पर चलना' हुनर भी दर्शा सकते हैं।

एक साक्षात्कार में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए गॉर्डन ने बताया, " दरअसल लाजवाब फिलिप पेटिट ने खुद ही यह आग्रह किया की वह मुझे ऊँचे तारों पर चलना सिखाएंगे और उनके सहयोगी कैथी ने इसके लिये विस्तार में एक कार्यशाला लगायी।फिलिप ने सब कुछ बहुत खुलकर और विस्तारपूर्वक बताया।इस लिए मैंने पूरे आठ दिन लगातार तार पर चलने का निरंतर अभ्यास किया।वह निरंतर कहते रहे कि मैं इन तारों पर ज़रूर चल पाऊँगा और यह बात मुझे काफी महत्वाकाँक्षी लगती थी।

आखिरकार मैं ऊँचे तार पर अपना संतुलन बनाने में कामयाब हो गए।मैं रुकना नहीं चाहता था यहाँ तक कि इस प्रक्रिया ने मेरे पैरों की मौत ही कर दी थी। लेकिन वास्तव में मुझे इसे करने में बहुत मज़ा आ रहा था।" यह रोमांच,संघर्ष और आश्चर्य से भरी फ़िल्म सोनी पिक्चर्स द्वारा 9 अक्टूबर को भारत में रिलीज़ की जा रही है।

End of content

No more pages to load