Bollywood News


एरियाना ग्रांड ने दोस्त को चूमकर वीडियो शेयर की

अमेरिकी गायिका एरियाना ग्रांड ने गलती से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दी है जिसमें वह अपनी पुराने मित्र एलिजाबेथ गिलीज को चूमती दिखाई दे रही हैं।

मिरर डॉट को डॉट यू की खबर के मुताबिक गिलीज को चूमने से पहले एरियाना ने कहा, "एक, दो, तीन"

इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई इस वीडियो में एरियाना और एलिजाबेथ एक दूसरे को चूमने के बाद खिलखिलाते दिखाई दे रहे हैं।

एरियाना ने इस पोस्ट के साथ लिखा था, "मेरी सबसे पसंदीदा वीडियो, लिजगिल्ज।"

एरियाना ने ट्विटर पर लिखा कि वह इसे अपने प्रशंसकों के साथ शेयर नहीं करना चाहती थीं, यह गलती से शेयर हो गई।

एरियाना ने लिखा, "एलिजाबेथ को भेजने के लिए मैं इंस्टाग्राम पर इसे संपादित कर रही थी लेकिन गलती से यह पोस्ट हो गई। लेकिन जो भी हुआ अच्छा हुआ। "

End of content

No more pages to load