Bollywood News


एक दिन में 6.5 करोड़ रुपए कमाती हैं टेलर स्विफ्ट

हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट हर दिन 6.50 करोड़ रुपए कमाती है। उनका नाम साल 2015 में हर दिन इतनी कमाई करने वाले सितारे के तौर पर सामने आया है।

एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार जनवरी से लेकर अब तक स्विफ्ट ने अपने एलबम '1989", वर्ल्ड टूर और एंडोर्समेंट डील के बूते यह कमाई का आंकड़ा छुआ है।

इस नंबर के साथ स्विफ्ट दुनिया में हर दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली म्यूजिशियन के तौर पर सामने आई हैं। साल 2015 में हर दिन उन्होंने साढ़े छह करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं।

मीडिया एनॉलिसिस्ट माइक राइआ ने बताया 'फिलहाल तो टेलर को कोई छू भी नहीं सकता है। वो इंडस्ट्री में सभी को पीछे छोड़ बहुत आगे निकल चुकी हैं। वो अभी न केवल पॉवरफुल परफॉर्मर हैं बल्कि कमर्शियल साइड पर एक महत्वपूर्ण स्तंभ के तौर पर भी मौजूद हैं।'

सिंगर स्विफ्ट और उनके बॉयफ्रेंड केल्विन हैरिस दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कपल के तौर पर नामांकित हुए हैं।

End of content

No more pages to load