टेलीविजन रियलिटी स्टार काइली जेनर और उनके रैपर प्रेमी टीगा ने एक कुत्ता गोद लिया है। इसकी कीमत 50,000 डॉलर बताई गई है।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, एप्लीकेशन 'पिंग टैंक' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)जेरेमी ग्रीन ने उन्हें रौली नामक कुत्ता तोहफे में दिया है।
काइली के पास पहले ही ग्रेहाउंड नस्ल के तीन कुत्ते हैं, जिनके नाम नॉर्मन, बांबी और सोफिया है।
टेलीविजन रियलिटी हस्ती ने रौली के साथ अपनी वीडियो अपलोड की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने '50 हजार डॉलर' लिखा है।
काइली, टीगा ने 50 हजार डॉलर का कुत्ता गोद लिया
Wednesday, October 28, 2015 23:30 IST



