Bollywood News


जॉनी डेप ने पेर्री को भेजा था पार्टी का न्योता

गायिका पेर्री एडवड्र्स का कहना है कि मशहूर अभिनेता जॉनी डेप ने उन्हें अपने घर पर खाने पर आमंत्रित किया था, लेकिन बदकिस्मती से काम में बहुत ज्यादा व्यस्त होने की वजह से उसमें शामिल नहीं हो पाई।

पेर्री (22) हमेशा से कहती आई हैं कि वह डेप (52) पर लट्टू हैं, इसलिए जब डेप ने उन्हें अपने घर पर एक पार्टी में आने का निमंत्रण दिया, तो वह फूली नहीं समाई।

वेबसाइट `फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके` के अनुसार, पेर्री ने `द सन` समाचार-पत्र को बताया, ``मैंने और मिस्टर डेप ने मस्ती की। हमें उनके घर एक पार्टी में जाना था, लेकिन मेरे ख्याल से हम अमेरिका से लौट रहे थे, इसलिए वहां नहीं जा सके।``

पेर्री भले ही डेप की पार्टी में ना जा सकी हों, लेकिन उन्हें बाद में उनके साथ मस्ती करने का मौका मिल ही गया।

उन्होंने कहा, ``जॉनी डेप ने कहा कि `मैं आज एलिस कूपर (गायक-गीतकार) के साथ स्टूडियो में हूं, तो तुम क्यों नहीं आ जातीक् हम गए और उनके साथ थो़डी देर मौज-मस्ती की। वह बहुत बढि़या हैं।``

End of content

No more pages to load