Bollywood News


काम से थोड़ा ब्रेक चाहते हैं सैम स्मिथ

गायक सैम स्मिथ अपनी व्यस्ततापूर्ण जिंदगी से छोटा सा ब्रेक चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस दौरान डेटिंग पर ज्यादा समय दे सकेंगे।

स्मिथ ने वेबसाइट 'ईटीऑनलाइन डॉट कॉम' को बताया, ''मैं तीन साल से लगातार काम कर रहा हूं और अब महसूस होने लगा है कि घर जाना चाहिए और अपनी जिंदगी जीनी चाहिए। मैं महज 23 साल का हूं और मुझे लगता है कि डेटिंग के लिए यह सही समय है।''

स्मिथ का पहला एलबम 'इन द लोनली आवर' है जो प्यार में दिल के टूटने से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि वह दूसरी एलबम पर काम कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load