Bollywood News


सासु मां की पार्टी में अपना ही गाना भूल गए केनी वेस्ट

मशहूर रैपर केनी वेस्ट चर्चित टेलीविजन हस्ती व अपनी सासु मां क्रिस जेनर की जन्मदिन की पार्टी में अपने ही गाने के बोल भूल गए।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट अनुसार, केनी (38) को पार्टी में गाने का मौका मिला। वह माइक पर अपना गाना 'सी मी नाउ' गा रहे थे और उसी बीच गाने के बोल भूल गए। शर्मिदगी से बचने के लिए उन्होंने बीच में अपने प्रतिद्वंद्वी रैपर का एक गीत गाना शुरू कर दिया।

समाचार-पत्र 'न्यूयॉर्क पोस्ट' के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि केनी ने कहा, "मुझे अल्फाज याद नहीं रहते हैं।"

इसलिए उन्होंने अपने गाने की बजाय गायक 50 सेंट का गीत 'इन डा क्लब' गाना शुरू कर दिया।

क्रिस जेनर पांच नवंबर को 60 साल की हो गईं। उन्होंने जन्मदिन की शाम जज्बातों से भरपूर एक लंबा-चौड़ा भाषण दिया।

सूत्र ने कहा, "क्रिस ने शराब का एक घूंट भरा और सबको धन्यवाद दिया। वह बहुत भावुक हो गई थीं। इस बीच उनकी बेटी कोल ने उनसे माइक वापस ले लिया और कहा कि भाषण खत्म हुआ।"

End of content

No more pages to load