Bollywood News


अतीत में स्ट्रीपर क्लब में काम करती थी : केट मॉस

सुपरमॉडल केट मॉस का मानना है कि वह भले ही पहले स्ट्रीपर (नग्न नृत्य करने वाली) थीं, लेकिन भविष्य में वह बैले नर्तकी या रॉक स्टार बनना चाहती हैं।

वेबसाइड 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, उन्होंने हैलो पत्रिका से कहा, `मैं पहले स्ट्रीपर थी और अब मैं बैले नर्तकी या रॉक स्टार बनना चाहती हूं, निर्भर करता है कि यह कैसे होगा।`

केट मॉस को हमेशा संगीत और विशेष संगीत पर अपनी फोटो शूट पसंद है।

उन्होंने कहा, `मैं जो भी सोचती हूं, उस पर संगीत का गहरा प्रभाव रहता है। जब भी मैं फोटो शूट करती हूं, एक विशेष गीत मेरे मन में होता और मैं स्वयं उस गीत पर निर्भर रहती हूं। मैंने इस शूट को वोग्यू पत्रिका के लिए दरिया वरबॉवी के साथ किया था जो नियाग्रा नामक महिला पर आधारित था। वह 70 वर्ष की बूढ़ी थी और डेस्ट्रॉय ऑल मॉन्स्टर्स नामक एक बैंड में थी।`

इसके अलावा केट ने कहा, `मैं जो भी करती हूं उसपर कुछ न कुछ संगीत का प्रभाव होता है या वह संगीत के संदर्भ में होता है।`

End of content

No more pages to load