Bollywood News


उड़ान से डरीं केली ऑस्बोर्न

ब्रिटिश गायिका केली ऑस्बोर्न ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया से लॉस एंजिल्स आते हुए विमान से उतरते वक्त काफी डर लगा।

वेबसाइड 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स की यात्रा के लिए 31 वर्षीय गायिका 15 घंटे की उड़ान के दौरान काफी भयभीत थीं और उन्होंने अपने साथी मेलिंडा वरगा को अपने दोनों हाथों से पकड़ लिया।

केली ऑस्बोर्न ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "यात्रा में काफी डर गई। मैंने अपने हाथों से तेजी से जकड़ा और मुझे लगा कि जैसे मेरी कलाई मुड़ गई।"

उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लगा कि यह धरती पर मेरा आखिरी दिन है। भगवान का शुक्रिया कि हम साथ हैं और सुरक्षित उतरे।"

ऑस्बोर्न ऑस्ट्रेलिया में आगामी टेलीविजन शो 'ऑस्ट्रेलिया गॉट टैलेंट' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

End of content

No more pages to load