Bollywood News


सेलेना गोमेज, नियाल होरन फिर दिखे साथ

गायिका सेलेना गोमेज और गायक नियाल होरन के रोमांस की खबरों का बाजार पहले ही गर्म था और अब दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया है।

'एसशोबिज डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को सप्ताहांत में सांता मोनिका पियेर एम्यूजमेंट पार्क में साथ देखा गया। दोनों ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे।

रोमांस की खबरों को हवा न मिले इसके लिए दोनों साथ में चलते हुए भी आपस में थोड़ी दूरी बनाए हुए थे।

दोनों को एम्यूजमेंट पार्क में साथ में वक्त बिताते देखा गया। दोनों ने रोलर कोस्टर राइड का मजा लेने के साथ ही कई खेलों और आइसक्रीम का भी लुत्फ उठाया।

अपने इस सैर-सपाटे की तस्वीरें बाहर आने के बाद भी गोमेज और होरान दोनों ने ही इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह दूसरी बार है जब हाल ही में दोनों को साथ में देखा गया। खबरों के मुताबिक, पिछले सप्ताह दोनों अमेरिकी अभिनेत्री जेन्ना डेवान टेटम के 35वें जन्मदिन पर साथ दिखाई दिए थे।

End of content

No more pages to load