Bollywood News


सेलेना गोमेज अब नहीं करतीं आईलैश एक्सटेंशन का इस्तेमाल

गायिका सेलेना गोमेज अब आईलैश एक्सटेंशन का इस्तेमाल नहीं करती। उनका कहना है कि अब उनकी पलकें ज्यादातर प्राकृतिक ही होती हैं।

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रिका 'इन स्टाइल' को दिए एक साक्षात्कार में गोमेज से पूछा गया था कि क्या उनकी पलकें असली हैं।

इस पर गोमेज ने कहा था, "ज्यादातर वे असली होती हैं। मैंने कुछ समय पहले लैश एक्सटेंशन कराना बंद कर दिया था।"

इससे पूर्व गोमेज ने कहा था, "मैं स्वीकार करना चाहूंगी कि फैशन करना एक आदत बन जाती है। पहले मैं फैशन को लेकर ज्यादा नहीं जानती थी, लेकिन अब यह मेरे लिए पहेली सुलझाने जैसा है और मुझे यह बेहद पसंद है। फैशन के बारे में कई ऐसी चीजें हैं जो मुझे पता नहीं हैं और मैं इसके बारे में और अधिक जानना चाहूंगी।"

End of content

No more pages to load