Bollywood News


कर्टनी कॉक्स, मैथ्यू पेरी के बीच कुछ तो है

लोकप्रिय टीवी शो 'फ्रेंड्स' में रोमांस का तड़का लगाने वाली अभिनेत्री कर्टनी कॉक्स और अभिनेता मैथ्यू पेरी के बीच डेटिंग की खबरें हैं। दोनों कलाकार हिट टीवी शो 'फ्रेंड्स' में प्रेमी जोड़े से विवाह के बंधन में बंधे दंपत्ति की भूमिका निभा चुके हैं।

कॉक्स की दिसंबर की शुरुआत में रॉक बैंड 'स्नो पेट्रोल' के सदस्य जॉनी मैकडेड से सगाई टूट गई थी, वहीं मैथ्यू भी 2012 में अपनी प्रेमिका लिजी कैप्लन से संबंध समाप्त कर चुके हैं। इसके बाद से दोनों ही स्टार सिंगल हैं।

'स्टार मैगजीन' के मुताबिक, जॉन मेकडेड के साथ संबंध टूटने के बाद कॉक्स की मैथ्यू के साथ नजदीकी बढ़ी।

वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, `इसमें हैरानी की बात नहीं है सगाई टूटने के बाद मैथ्यू वह पहले शख्स थे, जिसे कॉक्स ने फोन कर सारी बात बताई।`

कॉक्स और मैथ्यू पहले भी कई मौकों पर बुरे समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं।

एक सूत्र ने बताया कि दोनों ही अपने ही रिश्ते को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं और वह जल्द ही सार्वजनिक रूप से भी इसकी पुष्टि नहीं करना चाहते।

हालांकि, वेबसाइट 'गॉसिप कॉप' ने अपने सूत्र का हवाला देते हुए इस खबर का खंडन किया और इसे गलत बताया है।

End of content

No more pages to load