Bollywood News


हास्य धारावाहिक बनाना चाहती हैं जेसिका

हॉलीवुड गायिका-अभिनेत्री जेसिका सिम्पसन कथित तौर पर हास्य धारावाहिक का निर्माण करना चाहती हैं। बताया जाता है कि वह इसमें खुद ही अभिनय भी करना चाहती हैं। वेबसाइट फीमेलफर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जेसिका कुछ-कुछ अपने जीवन पर आधारित हास्य धारावाहिक करना चाहती हैं।जेसिका (35) के पति एरिक जॉनसन से दो बच्चे हैं। बेटी मैक्सवेल की उम्र तीन साल है, जबकि बेटे ऐस की उम्र दो साल है।

अमेरिकी टेबलॉयड 'नेशनल एन्क्वायर' ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, `जेसिका वास्तव में अभिनय की दुनिया में वापसी करना चाहती हैं। इसके लिए वह पिछले करीब एक साल से अधिक समय से प्रशिक्षण ले रही हैं। इस बीच हालांकि उनकी कई निर्माताओं से मुलाकात हुई, लेकिन किसी ने भी उन्हें अभिनय के लिए प्रस्ताव नहीं दिया, जिसे देखते हुए उन्होंने खुद ही अपने लिए रास्ता बनाने का इरादा किया।`

सूत्र के अनुसार, 'प्राइवेट वैलेंटाइन : ब्लोंड एंड डेंजरस' में काम चुकीं जेसिका हास्य धारावाहिक का निर्माण करना चाहती हैं। हो सकता है कि वह इसमें अपने पति के साथ नजर आएं, जो राष्ट्रीय फुटबाल लीग के खिलाड़ी रह चुके हैं।

End of content

No more pages to load