हॉलीवुड अभिनेत्री शेरॉन स्टोन ने घर की मरम्मत करने वाली एक निर्माण कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, अभिनेत्री ने इस कंपनी को अपने बेवर्ली हिल्स स्थित घर की मरम्मत के काम पर रखा था। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, स्टोन ने जुमा कैनयोन कंस्ट्रक्शन कम्पनी को काम पर रखा था, जिसके बेकार काम के चलते उन्हें मुकदमा दर्ज करना पड़ा।
शेरॉन स्टोन ने कंपनी को अपने मास्टर बेडरूम, मास्टर बाथरूम, रसोई और कमरे की मरम्मत के लिए लगभग 225,000 डॉलर पर रखा था लेकिन अभिनेत्री ने दावा किया कि कंपनी काम में गड़बड़ी कर रही है।
'बेसिक इंस्टिंक्ट' की अभिनेत्री फिलहाल अपने काम की मरम्मत को लेकर काफी परेशान हैं, फ्लोर में जहां एक तरफ पानी लीक हो रहा है वहीं शावर भी गलत जगह लगाया गया है।
निर्माण कंपनी के खिलाफ स्टोन ने दर्ज किया मुकदमा
Wednesday, December 23, 2015 22:30 IST


