Bollywood News


किम कर्दशियां खुद को फिट रखना चाहती हैं

रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां खुद को फिट रखना चाहती हैं और इसके लिए वह पूरी कोशिश करती हैं। किम कर्दशियां के प्रशिक्षक गुन्नार पीटरसन ने कहा कि इसी माह की शुरुआत में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली किम ने अभी से हल्का-फुल्का व्यायाम शुरू कर दिया है, जिससे उन्हें कोई नुकसान नहीं है। वह अपने खान-पान पर भी ध्यान रख रही हैं।

पीटरसन ने कहा, ''मैं किम को एक साल से अधिक समय से देख रहा हूं। व्यायाम उनके लिए नाश्ते, स्नान, दोपहर के भोजन और काम की तरह ही उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। मैंने किम को लोगों की तरह अपने लिए समय निकालने में किसी तरह के बहाने करते नहीं देखा। मुझे नहीं लगता कि किसी चीज की शुरुआत के लिए वह कैलेंडर की कोई तिथि निर्धारित करती हैं। वह ऐसी नहीं कि इसे किसी खास समय पर करने के लिए छोड़ दें।''

End of content

No more pages to load