Bollywood News


किम कर्दशियां के इंस्टाग्राम पर 5.5 करोड़ फॉलोअर्स

रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां के इंस्टाग्राम पर 5.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। किम ने इस बात की खुशी अपने फैंस के साथ अपनी पाउटिंग सेल्फी के साथ मैसेज देते हुए शेयर की।

किम ने सेल्फी के साथ भेजे मैसेज में कहा, 5.5 करोड़। ओह, गॉड। आपको ढेर सारा प्यार। एक वेबसाइट के अनुसार, किम की मां क्रिस जेनर के फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर रविवार को एक करोड़ हो गए, जिसके एक दिन बाद किम के फॉलोअर्स की संख्या 5.5 करोड़ तक पहुंच गई।

किम की मां क्रिस ने अपने पेज पर एक कोलाज के साथ दिए मैसेज में कहा, 'मुझे फॉलो करने के लिए धन्यवाद। भरोसा नहीं होता कि एक करोड़ फॉलोअर्स हो गए। आप लोग बेहतरीन हैं। मुझे काफी अच्छा लग रहा है।

End of content

No more pages to load