Bollywood News


काइली को सगाई में मिली हीरे की अंगूठी?

लोकप्रिय पॉप गायिका काइली मिनोग के हाथ में हाल में बड़े से हीरे की अंगूठी दिखी, जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने अपने अभिनेता प्रेमी जोशुआ सैसे से सगाई कर ली है।

काइली (47) जेनेवा में दो सप्ताह की छुट्टियां मनाने के बाद यहां चिल्टर्न फायरहाउस में जोशुआ (28) के साथ देखी गईं। इस दौरान उनके बाएं हाथ की उंगली में हीरे की अंगूठी देखी गई।

समाचारपत्र 'द सन' ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "काइली के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी और हीरे की अंगूठी पर बहुत इठला रही थीं। ऐसा लग रहा था, मानो वह इस बारे में पूरी दुनिया को बताना चाहती हैं।"

काइली ने पूर्व में कहा था कि वह जोशुआ के साथ मिलकर अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहेंगी।

उन्होंने कहा था, "मेरी जिंदगी में प्यार है, जो एक खूबसूरत चीज है। मैं अपने प्रेमी मिस्टर जोशुआ की वजह से इस वक्त सातवें आसमान पर हूं।"

End of content

No more pages to load