Bollywood News


जस्टिन ने तोड़ा नए साल का संकल्प

विवादों में घिरे रहने वाले पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने धूम्रपान छोड़ने का संकल्प लिया था, लेकिन वह हाल में एक होटल के बाहर सिगरेट सुलगाते देखे गए।

उन्हें यहां नौ जनवरी की दोपहर सिगरेट पीते देखा गया।

वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, बीबर ने एक सप्ताह पहले ही कहा था कि धूम्रपान छोड़ना उनके नए साल के संकल्पों में से एक है।

उन्होंने कहा था, "मैं धूम्रपान छोड़ने जा रहा हूं। मैं ऐसा करने वाला हूं। यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं होना चाहता, जिसके बारे में लोग कहें कि 'वह सिगरेट-बीड़ी पीता है या वह अच्छा आदमी नहीं है।"

बीबर उसी होटल के बाहर धूम्रपान करते देख गए, जिसमें वह रह रहे थे। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, होटल के एक कर्मचारी ने बताया कि बीबर ने प्रवेश द्वार के सामने धूम्रपान नहीं किया। उन्होंने आगे जाकर ऐसा किया।

End of content

No more pages to load