Bollywood News


स्कॉट डिसिक के साथ कर्टनी कदर्शियां का रिश्ता अच्छा

रिएलिटी टीवी स्टार कर्टनी कदर्शियां ने स्पष्ट किया है कि पूर्व प्रेमी स्कॉट डिसिक के साथ उनका रिश्ता अच्छा है।

वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, 'एलेन डी जेनेरेस शो में' कर्टनी ने कहा कि हालांकि वे दोनों साथ नहीं है, लेकिन दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है।

कर्टनी ने कहा, "हम दोनों साथ नहीं हैं। मुझे हर दिन बिल्कुल अलग लगता है, लेकिन हम दोनों का रिश्ता अच्छा है। हम दोनों के तीन बच्चे हैं और वह परिवार का हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे।"

मॉडल क्लो बर्तोली के साथ स्कॉट की नजदीकियां बढ़ने के बाद पिछले साल जुलाई में कर्टनी और स्कॉट का नौ साल पुराना रिश्ता टूट गया था। तब से ही वे दोनों अलग रह रहे हैं।

End of content

No more pages to load