Bollywood News


'लगातार काम करता रहा हूं' : रयान

अभिनेता रयान रेनॉल्डस ने बताया कि जब उनकी बेटी काफी छोटी थी, उस समय वह अनिद्रा की समस्या से गुजर रहे थे इसके बावजूद वह निरंतर काम करते रहते थे।

रयान और उनकी पत्नी ब्लेक लाइवली की 13 महीने की बेटी है।

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, पिता बनने के बाद मैं पहले कुछ महीनों तक लगातार काम करता रहा हूं। मैं काफी आश्चर्यचकित हूं यह जानकर कि मैंने इतना काम कैसे किया था।

रयान ने 'मेन्स हेल्थ' पत्रिका को बताया, "यह आश्चर्यजनक है कि उन 6 महीनों के दौरान आप लगातार काम करने के तरीके भी ढूंढ लेते हैं।"

End of content

No more pages to load