Bollywood News


कैटी, ब्लूम के बीच रोमांस की खबरें

हॉलीवुड गायिका कैटी पेरी और अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम के बीच रोमांस की खबरें फिर उड़ी हैं। ब्लूम के मैनेजर एलीन केशिशियान की जन्मदिन की पार्टी में दोनों साथ देखे गए थे।ब्लूम ने पेरी को साथ लिया और दोनों यहां सनसेट टॉवर में जन्मदिन की पार्टी के आयोजन स्थल पर पहुंचे।एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, `पेरी को डर था कि कहीं कोई देख न ले और इसलिए वह तेजी से अंदर चली गईं।

कुछ तस्वीरों से साफ हुआ कि ब्लूम की कार में बैठी पेरी(31) ने मीडिया से बचने के लिए चेहरे को अपने बालों से छिपाने की कोशिश की।प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, `ब्लूम ने केरी के लिए कार का दरवाजा खोला। कार में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे बैठे थे।`केशिशियन ने बाद में इंस्टाग्राम पर अपने साथ कुछ दोस्तों की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें पेरी और ब्लूम भी नजर आए।ब्लूम रेस्तरां से पहले बाहर निकले और पेरी उसकेकुछ मिनट बाद निकलीं, लेकिन उसके बाद दोनों ब्लूम की कार में बैठ एक साथ वहां से निकल गए।

End of content

No more pages to load