Bollywood News


स्पेनिश सीख रहा है केली रोलैंड का बेटा

गायिका केली रोलैंड स्पेनिश सीखने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि उनके बेटे टाइटन ने स्पेनिश भाषा के शब्दों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

टाइटन की नैनी अर्जेटीना से हैं और इसी कारण वह स्पेनिश भाषा सीख रहा है।

वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' को रोलैंड ने बताया, "मै यह भाषा सीख रही हूं, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि वह इस भाषा को मुझसे अच्छे तरीके से सीखे। जब उसकी नैनी उससे बात करती है, तो वह जल्द ही शब्दों को पकड़ लेता है।"

टाइटन (14 माह), 34 वर्षीया गायिका रोलैंड और उनके पति टिम विदरस्पून की संतान है।

रोलैंड का कहना है कि उनका बेटा केवल स्पेनिश भाषा ही नहीं सीख रहा है, बल्कि वह खुद से खाना भी खाना सीख रहा है।

अब जब टाइटन ने वास्तविक जीवन की चीजों को सीखना शुरू कर दिया है, तो रोलैंड उसे सही और गलत के बीच का फर्क सिखाना चाहती हैं।

End of content

No more pages to load