Bollywood News


गीगी हदीद ने पत्रिका के लिए नग्न फोटो खिंचवाए

गीगी हदीद ने पत्रिका के लिए नग्न फोटो खिंचवाए
मॉडल गीगी हदीद ने एक पत्रिका के कवर पेज के लिए नग्न फोटो खिंचवाए हैं। वेबसाइट 'एसीशोबीज डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, 20 वर्षीय गीगी ने फ्रेंच वोग के कवर के लिए बिना कुछ पहने तस्वीर खिंचवाई, इसके अलावा उन्होंने हिल वाले जूते, ब्रेस्लेट और कानों में बाली पहन रखी थी।

विक्टोरियाज सीक्रेट एंजेल एक के ऊपर एक पैर रखकर लकड़ी के ब्लॉक पर बैठी हुई हैं। तस्वीर में उनका आधा चेहरा बाल से छिपा हुआ है। हदीद पहली बार पत्रिका के कवर पृष्ठ पर दिखाई दीं, वहीं उन्होंने ट्विटर पर अपना भाव व्यक्त किया।

उन्होंने कहा है कि फ्रैंच वोग के कवर पर आना सम्मानित होना और सपना सच होने जैसा है। हदीद ने इसके अलावा अपने फोटोशूट से इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर अपलोड की। तस्वीर में वह गुलाबी रंग की जैकेट के साथ काफी शिष्ट नजर आ रही हैं।

End of content

No more pages to load